iPhone क्या होता है और इतना महंगा क्यों होता है
हैलो फ्रेंड्स आज हम जानेंगे एक मोबाइल फोन के बारे में, और उस फोन को आप अच्छी तरह से जानते भी हैं। तो वो फोन iPhone. क्या आपको पता है कि ये iPhone क्या होता है और इतना महंगा क्यों होता है। अगर नहीं मालूम है तो हम आपको बताते हैं। तो सबसे पहले जानते हैं iPhone क्या होता है।
iPhone क्या होता है
iPhone एक Apple कम्पनी द्वारा बनाया गया एक स्मार्ट फोन है। जिसे Computer, iPad, Digital Camera और Cellular Phone की सारी खूबियों को एक साथ जोड़कर बनाया गया है। iPhone में iSO ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है। जो कि दूसरे फोन की ऑपरेटिंग सिस्टम से अलग है। iPhone एक बेहतरीन क्वालिटी का स्मार्ट फोन है। पूरे विश्व में iPhone की लोकप्रियता और सबसे ज्यादा कीमत के कारण ज्यादतर लोग इसे पसंद करते हैं। और Apple कम्पनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस है।
iPhone कब लॉन्च हुई
Apple कम्पनी के मालिक Steve Jobs ने अपना पहला iPhone जनवरी 2007 को San Francisco में लॉन्च किया। लेकिन लॉन्च होने से पहले मार्केट में Apple कम्पनी के कई सारे फोन चलते थे। लेकिन Steve Jobs ने उन सभी फोन को साइड कर दिया। और सिर्फ iPhone को ही चुना।
iPhone को लॉन्च कर के Apple कम्पनी ने स्मार्ट फोन की दुनिया में तहलका मचा दिया था। यह पहला फोन था जिसमें टच स्क्रीन इंटरफेस की शुरूआत की गई थी। जो अपने आप में एक अजूबा था। उस वक्त Steve Jobs का मानना था कि ये फोन अपने वक्त से पांच साल आगे है। यानि कि इसके फीचर्स बाकी फोन की तुलना में काफी एडवांस था।
Apple ने अपने पहले iPhone की Release करने की शुरूआती पांच महीनों में 13 मिलियन iPhone मार्केट में बेचे थे, इसकी संख्या बढ़कर 2010 में 70 मिलियन तक पहुंच गई, जिसका स्मार्ट फोन की दुनिया में एक रिकॉर्ड बन गया था। फिर साल 2011 में Apple ने ये घोषणा की, कि उन्होंने करीब 100 मिलियन iPhons की सेलिंग कर ली है।
iPhone के फायदे क्या क्या हैं
1. iPhone की बैटरी लाइफ सबसे ज्यादा टिकाऊ होती है। iPhones के पुराने मॉडल के बैटरी को रोज चार्ज करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। iPhone की बैटरी क्षमता को कई गुना बढ़ा दी गई है। जिसे iPhone को 2 से 3 दिन तक बिना चार्ज किए भी चलाया जा सकता है।
2. iPhone में हिटिंग और हैंगिंग की समस्या नहीं के बराबर होती है।
3. Apple के सभी डिवाइसेज बहुत ही मजबूत होते हैं और उनकी काम करने की क्षमता बहुत तेज होती है। iPhone का iOS ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत ही ज्यादा मजबूत होता है।
4. iPhone की कैमरा हाई क्वालिटी का होता है जो कि DSLR कैमरा के बराबर काम करती है।
5. iPhone एक स्मार्ट फोन है, लेकिन इसको कम्प्यूटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें कम्प्यूटर का फीचर्स डाला गया है।
6. इस फोन में इंटरनेट सबसे तेज चलता है। जिसकी मदद से आप इंटरनेट से होने वाले काम तेजी से कर सकते हैं।
iPhone महंगा क्यों होता है
iPhone महंगा इसलिए होता है, क्योंकि iPhone ओरिजनल होता है। इस फोन को कोई भी कम्पनी कॉपी नहीं कर सकता है। Apple एक ऐसी अकेली कम्पनी है जो iPhone बनाते हैं। और उसके साथ उस डिवाइस पर चलने वाले हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को भी खुद ही डिजाइन करती है। Apple कम्पनी iPhones के किसी भी पार्ट को किसी और कम्पनी से नहीं खरीदते हैं। iPhone का सारा पार्ट वो खुद ही बनाते हैं। इसकी वजह से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर इसका पूरा कंट्रोल रहता है।
iPhone में बहुत ही बेहतर CPU और GPU होता है। जिससे इसकी परफॉमेंस और ऑप्टिमाइजेशन बढ़ जाती है। CPU और GPU बढ़िया होने के वजह से इसमें ऐप्स और गेम्स बहुत ही अच्छी तरह से चलते हैं, iPhone iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पे Run करता है।
iPhone की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस फोन को कोई भी हैकर, हैक नहीं कर सकता है। Android और Windows के मुकाबले iPhone ज्यादा सुरक्षित होते हैं। क्योंकि Apple की सभी डिवाइसेज में सिक्योरिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। Apple की iPhone डिवाइसेज में किसी भी App को अपने आप Run करने की अनुमति नहीं देता है। इसलिए इस iPhone में वायरस का आना असंभव है। और सारे पर्सनल डेटा सुरक्षित रहते हैं। इसी करण iPhone ज्यादा महंगा होता है।
iPhone मॉडल्स के नाम
| iPhone 2G | iPhone 3G | iPhone 3GS |
| iPhone 4 | iPhone 4S | iPhone 5 |
| iPhone 5C | iPhone 5S | iPhone 6 |
| iPhone 6 Plus | iPhone 6S | iPhone 6S Plus |
| iPhone XS | iPhone SE | iPhone 7 |
| iPhone 7 Plus | iPhone 8 | iPhone 8 Plus |
| iPhone X | iPhone XR | iPhone XS Max |
तो दोस्तों आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको मालूम हो गया होगा कि iPhone क्या होता है और इतना महंगा क्यों होता है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी ये जानकारी मिल सके और इसी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए हमारे वेबसाइट को Subscribe जरूर करें और technicalombariha.com वेबसाइट पर विजिट करते रहें। !!! धन्यवाद !!!