दोस्तों अगर आप भी कम्प्यूटर या लैपटॉप का यूज करते हैं और आप अपने कम्प्यूटर की स्पीड से खुश नहीं है या फिर आपका कम्प्यूटर या लैपटॉप स्लो चलता है, हैंग करता है और आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप की स्पीड को बढ़ाना चाहते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए है।
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं जब भी आप शुरू में कम्प्यूटर या लैपटॉप लेते हैं तो उसका स्पीड काफी अच्छी होती है, और जैसे जैसे आपका सिस्टम पुराना होता जाता है वैसे ही आपका सिस्टम का स्पीड स्लो होता जाता है या फिर आपका सिस्टम हैंग करने लगता है। तो दोस्तों ये सब होता है आपके कम्प्यूटर में जो भी फाइल फोल्डर बने होते हैं इन सबके की वजह से आपका कम्प्यूटर स्लो चलने लगता है। आज हम आपको कुछ तरीका बताने वाले हैं जिससे कि आप अपने कम्प्यूटर की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।
तो दोस्तों अगर आप अपने विंडोज को अपडेट नहीं किया है तो आप उसे अपडेट कर लिजिए क्योंकि बहुत सारे बक्स ऐसे होते हैं कम्प्यूटर के अन्दर जो विंडोज की स्पीड को स्लो करता है। विंडोज को अपडेट करने के लिए आपको सर्च बार में सर्च करना है Update Windows और आपको यहां पर आपको windows settings update का ऑप्शन मिलेगा इसपे क्लिक कर दीजिए जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे तो ऊपर आपको एक ऑप्शन मिलेगा Check for update इसमें आपको क्लिक करना है और यहां पे जो विंडोज है वो Update को check करने लग जायेगा। अगर कोई नया अपडेट microsoft की तरफ से मिलेगा तो आपको यहां पर Display हो जायेगा और आप उसे अपडेट कर लीजिएगा।
तो दोस्तों अक्सर हम कम्प्यूटर में कई सारे काम करते रहते हैं और कम्प्यूटर हैंग होने लगता है इसका मतलब यह है कि आपके कम्प्यूटर में बहुत सारे Erorr file लोड हो जाते हैं इसलिए आपका कम्प्यूटर स्लो हो जाता है अगर हम उस Erorr file को डिलीट कर देते हैं तो हमारा कम्प्यूटर सही तरीका से काम करने लगेगा। तो चलिए आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।
-: पहला तरीका :-
- आप अपने कम्प्यूटर की स्क्रीन पर चले जाएं
- Window + R = Temp - टाइप करें और Enter बटन दबाएं और Shift दबाकर सभी फाइल को डिलीट करें
- Window + R = %Temp% - टाइप करें और Enter बटन दबाएं और Shift दबाकर सभी फाइल को डिलीट करें
- Window + R = Prefetch - टाइप करें और Enter बटन दबाएं और Shift दबाकर सभी फाइल को डिलीट करें
- Window + R = Recent - टाइप करें और Enter बटन दबाएं और Shift दबाकर सभी फाइल को डिलीट करें
- Window + R = Appdata - टाइप करें और Enter बटन दबाएं और Shift दबाकर सभी फाइल को डिलीट करें
- Window + R = Tree - टाइप करें और Enter बटन दबाएं यहां पर एक प्रोसेस स्टार्ट होगा और आपका कम्प्यूटर क्लीन हो जायेगा।
- Recycle bin के सभी फाइल को भी डिलीट कर लें।
-: दूसरा तरीका :-
- आप अपने कम्प्यूटर के This PC में इंटर कर लें
- Local Disk (C:) में माउस का राइट बटन क्लिक करें
- Properties
- Disk Cleanup
- All मार्क (✓) कर लें
- OK पर क्लिक करें
- Delete File पर क्लिक करें।
या फिर हम आपको इसी का शॉर्टकट तारिका भी बता रहे हैं।
आप अपने कम्प्यूटर की स्क्रीन पर चले जाएं
Window + R दबाएं और Cleanmgr टाइप करें और OK पर क्लिक करेंगे और C ड्राइव को सेलेक्ट करेंगे और OK पर क्लिक करेंगे, हमारे कम्प्यूटर में जितने भी टेंपरेरी फाइल है जिसकी कोई जरूरत नहीं है वो सारे यहां पर शो होंगे वो सभी फाइल को चेक मार्क करेंगे OK पर क्लिक करेंगे और Delete File पर क्लिक करेंगे और हमारे सिस्टम के सभी टेंपरेरी फाइल डिलीट होने लगेगा और हमारा सिस्टम क्लीन हो जायेगा।
-: तीसरा तरीका :-
इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर के स्क्रीन पर जाना है और वहां पर सर्च बार में टाइप करना है control panel इसके बाद उसको ओपन करना है। ओपन करेंगे तो यहां पर आपको एक का ऑप्शन मिलेगा System तो आपको इसमें क्लिक करना है। System में क्लिक करने के बाद आपको Advance system setting पर क्लिक करेंगे, जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे तो एक विंडो ओपन हो जायेगा, इसमें आपको Perfomance के नीचे एक ऑप्शन मिलेगा setting का आपको इसमें क्लिक करना है, जैसे ही आप सेटिंग पर क्लिक करेंगे तो एक और विंडो ओपन हो जायेगा और इसमें आपको एक ऑप्शन सिलेक्टेड मिलेगा Let windows choose what's best for my computer इसके जस्ट नीचे वाले Adjust for best appearance को सेलेक्ट कर लेना है। सेलेक्ट करने के बाद Apply पर क्लिक करेंगे और OK पर क्लिक कर देना है। इस सेटिंग से भी आपका कम्प्यूटर पहले के मुकाबले काफी फास्ट हो जायेगा।
-: चौथा तरीका :-
इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर के स्क्रीन पर जाना होगा और आपको windows पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको यहां पर सर्च करना है Defragment and Optimize Drives आपको इसमें क्लिक करना है और इसे ओपन कर लेना है और जैसे ही आप इसे ओपन कर लेते हैं तो आप Windows (C:) ड्राइव को सेलेक्ट कर लें। Windows (C:) ड्राइव को सेलेक्ट करने के बाद आपको यहां पर एक Optimize का ऑप्शन मिलेगा आपको इसमें क्लिक करना है और जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे तो आपका सिस्टम Optimize होने लगेगा और इसमें थोड़ा समय भी लग सकता है। इस तरह से आप अपने कम्प्यूटर के C ड्राइव को Optimize करके आपके सिस्टम को थोड़ा और स्पीड कर सकते हैं।
निष्कर्ष
अब आपका कम्प्यूटर पहले के मुकाबले काफी फास्ट हो जायेगा। इन सारे तरीकों से आपके कम्प्यूटर का कोई भी डेटा लॉस नहीं होगा। तो दोस्तों इन सारे तरीकों से आप अपने कम्प्यूटर की स्पीड को बढ़ा सकते हैं और इन तरीकों को एक बार जरूर यूज करें। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं।