Notification Link Go Here Contact Us Get Link

खोए हुए मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता करें

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

खोए हुए मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता करें







हैलो फ्रेंड्स आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किसी भी मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता कर सकते हैं। दोस्तों कई बार होता क्या है कि जब आपका मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है। तो ऐसे में आपको अपने मोबाइल का IMEI नंबर पता नहीं होता है, और आपके पास बिल भी नहीं है और मोबाइल का बॉक्स भी नहीं है।

किसी भी मोबाइल फोन में ज्यादा से ज्यादा एक साल की वारंटी मिलती है। इसलिए ज्यादातर लोग एक साल के बाद बिल और बॉक्स को उतना सावधानी से नहीं रखते हैं। मान लीजिए आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया और IMEI नंबर चाहिए तो आप अपने मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता कर सकते हैं

अगर आपका मोबाइल फोन आपके पास है तो आप आसानी से अपने मोबाइल पर *#06# डायल कर के पता कर सकते हैं। जैसे ही आप इस कोड को अपने मोबाइल पर डायल करोगे तो आपको अपने मोबाइल पर सोलह अंकों का IMEI नंबर शो हो जायेगा। लेकिन जब आपका मोबाइल चोरी हो जाता है तो आप सोचते हो कि मोबाइल तो चोरी हो गया है और अब क्या किया जाए। और जब आप जाते हो पुलिस कम्प्लेन करने के लिए एफआईआर दर्ज कराने के लिए तो वो पुलिस वाला व्यक्ति आपसे आपके मोबाइल का बिल या फिर IMEI नंबर पूछता है। तो ऐसे में आपके पास ना ही मोबाइल का बिल है ना ही बॉक्स और ना ही IMEI नंबर, तो ऐसे स्थिति में पुलिस वाले भी आपकी मदद नहीं कर सकते क्योंकि बिना IMEI नंबर के आपके मोबाइल को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप बिना बिल या बॉक्स के अपने मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता सकते हैं।

तो दोस्तों जब आप नया मोबाइल लेकर आते हैं तो उस मोबाइल पर Email ID और Password क्रिएट करना पड़ता है या फिर आपके पास पहले से Email ID और Password तो आप उस Email ID को उस मोबाइल में Add करते हैं। किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल फोन में कई ऐसे एप्लिकेशन है जो कि बिना Email ID के ओपन नहीं होते हैं जैसे - Play Store, You Tube और बहुत सारे एप्लिकेशन हो सकते हैं। तो ऐसे में हमें एक Email ID और Password की आवश्यकता होती है। तो दोस्तों आपने भी एक Email ID और Password अपने मोबाइल पर डाला होगा। और अब आप वही Email ID और Password से ही आप अपने मोबाइल का IMEI नंबर पता कर सकते हैं।

दोस्तों मैं आपको मोबाइल से ही ये सारे ट्रिक्स बताऊंगा। क्योंकि सभी लोगों के पास कम्प्यूटर/लैपटॉप नहीं होते हैं, लेकिन आज के डेट में मोबाइल📲 सभी के पास है।

अगर आपके पास कोई और मोबाइल📲 है या फिर किसी और का या अपने दोस्त का मोबाइल यूज करेंगे तो उसमें पहले से Email ID लॉगिन है। तो उसे आप कुछ समय के Log Out कर लीजिएगा। नहीं तो Sign In का ऑप्शन नहीं आयेगा।

 तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल में कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र ओपन कर लेना है, और उसमें Google Dashboard टाइप करना है और सर्च कर देना है।


सर्च करने के बाद आपको सबसे उपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।



जैसे ही आप Google Dashboard पर क्लिक करेंगे तो आपको Sign In करने को कहा जायेगा, तो आपको Sign In पर क्लिक कर लेना है।


Sing In पर क्लिक करते ही आपको अपना Email ID डालने को कहा जायेगा। तो अपना Email ID यहां पर डाल देना है, और Next पर क्लिक करेंगे।



Next पर क्लिक करने के बाद आपको उस Email ID का पासवर्ड एंटर करना है, Next पर क्लिक करेंगे।



Next पर क्लिक करने के बाद इस तरह का ऑप्शन आयेगा तो आप Yes, It's me पर क्लिक करेंगे।



Yes पर क्लिक करने के बाद इस तरह का इंटरफेस आपके सामने आ जायेगा तो आपको नीचेकी ओर स्क्रॉल करना है।




नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको Android Backups का ऑप्शन मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना है।




जैसे ही Android Backups पर क्लिक करेंगे तो आपको इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा, और उस मोबाइल का नाम भी दिख जायेगा। मोबाइलके नाम के राइट साइड में  i  आई का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।



जैसे ही आप  i  आई पर क्लिक करेंगे तो आपको उस मोबाइल का IMEI नंबर शो हो जायेगा।



तो दोस्तों इस तरह से आप किसी भी मोबाइल फोन का IMEI नंबर पता कर सकते हैं। आप खोए हुए मोबाइल फोन का IMEI नंबर तब तक पता कर सकते हैं, जब तक वो व्यक्ति जो मोबाइल को पाया है वो उस मोबाइल से आपका Email ID को हटा ना दे, अगर वो व्यक्ति उस मोबाइल से आपका Email ID को कुछ भी कर के अगर हटा देता है, तो आप अपने खोए हुए मोबाइल फोन का IMEI नंबर पता नहीं कर पायेंगे।

अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो आप इस ट्रिक को तुरंत फॉलो करें।



निष्कर्ष

तो दोस्तों हमें उम्मीद है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। इस तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें और शेयर जरूर करें। ताकि दूसरों को भी ये जानकारी मिल सके, कि खोए हुए मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता करें।

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.