Gmail Kya Hota Hai - जीमेल क्या होता है
Gmail का फुलफॉर्म क्या होता है ?
Gmail का फुलफॉर्म Google Mail होता है।
यह Google की तरफ से चलाई जाने वाली एक फ्री ईमेल सर्विस प्लेटफॉर्म है। दुनिया की सबसे बड़ी फ्री ओपन ईमेल सर्विस प्रोवाइडर है। Gmail की शुरूआत 1 अप्रैल 2004 को हुई थी और आज इसकी सफलता का अंदाजा लगा सकते हैं। बहुत सारे लोगों को लगता है कि Email का मतलब Gmail होता है लेकिन ऐसा नहीं है। Google हमें Email प्रोवाइड करता है इसलिए वो Google Mail होता है और इसलिए उसे Gmail कहते हैं।
Gmail क्या होता है ?
तो दोस्तों आज के पोस्ट में हम जानने वाले हैं कि Gmail क्या होता है। What is Gmail या फिर Gmail address क्या होता है। अगर आपको भी नहीं मालूम कि Gmail क्या होता है और Gmail address क्या होता है। तो दोस्तों Gmail को जानने से पहले हमें ये जानना होगा कि Mail क्या होता है, Email क्या होता है और Email address क्या होता है।
पहले के समय जब हम लेटर लिखते थे। तो उसको कागज पे पहले लिखते थे फिर पोस्टऑफिस जाते थे वहां पे लेटर बॉक्स में डाल देते थे फिर उसके बाद पोस्टमेन उस लेटर को लेकर उस ऐड्रेस पर पहुंचा देते थे जिसका Address हम लेटर में लिखे रहते थे, लेकिन समय साथ बदलाव हुआ। अब हम उसी लेटर को कम्प्यूटर या मोबाइल के जरिये एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते हैं। तो उसको हम Email कहते हैं। अब हमें Email को भेजने के लिए एक Address की जरूरत होती है। उसको हम Email address कहते हैं। जैसे कि पहले हम लेटर लिखते थे किसी को भेजने के लिए तो उस व्यक्ति की Address की जरूरत पड़ती थी। वैसे ही हम किसी को Email भेजेंगे तो हमें Email Address की जरूरत पड़ती है और इसी Address पर ही हम Email भेज सकते हैं तभी वो व्यक्ति रिसीव कर पायेगा और पढ़ पायेगा।
Email address को कई अलग अलग कम्पनी हमें सर्विस प्रोवाइड करती है। इनमें से हमें Google की तरफ से जो हमको Email address की सर्विस प्रोवाइड होती है वो प्राप्त होती है Gmail के जरिये, Gmail जो है Google का एक प्रोटेक्ट सर्विस है, जहां पर हमको Email address मिलता है, Email भेजने और Email रिसीव करने की सर्विस मिलती है और साथ ही साथ जो हमारे पास Mails आते हैं। जो लोग Mails भेजते हैं उनको स्टोर करने की जगह भी देती है और ये जगह हमें 15 GB का स्पेस मिलता है तो कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि Google के द्वारा Email की सर्विस मिलती है उसे हम Gmail कहते हैं। Gmail के जरिये ही हमको Email भेजने और रिसीव करने और स्टोर करने की सुविधा मिलती है और Gmail ही हमें Email address प्रोवाइड करता है। Gmail पर हमको जो भी Email address मिलता है और वो होता है जैसे opbariha@gmail.com ये हमारा Email ID है।
Gmail ID कैसे बनायें ?
आज हम आपको Gmail ID के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि आप Gmail ID कैसे बना सकते हैं।
दोस्तों आजकल के जनरेशन अन्दर हर किसी पास एक Gmail ID होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आजकल हर प्लेटफॉर्म पर Gmail ID की Recomend होती है। हमको Gmail ID इंटर करनी पड़ती है।
जब आप नया फोन खरीदते हैं तो उसमें Gmail ID की जरूरत पड़ती है और Gmail ID बिना मोबाइल में बहुत सारा काम नहीं हो पाता है। Gmail ID बिना Play Store ओपन नहीं होता है जो कि Play Store सबसे ज्यादा जरूरी है। हम Play Store के बिना कोई भी App अपने मोबाइल में इंस्टाल नहीं कर सकते हैं। तो आइये Gmail ID कैसे बनाते हैं वो हम आज आपको स्टेप बाई स्टेप बताने वाले हैं।
यदि आप अपने मोबाइल के अन्दर Gmail Account को लॉगिन किया है तो आपको अपने मोबाइल में इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा।
इन दोनों कंडिशन के अन्दर Gmail ID बनाने का जो तरीका है वह सेम है।
थोड़ा लोडिंग लेने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस आयेगा। अब यहां पर क्लिक करेंगे Create Account पर।
Create Account पर क्लिक करने के बाद For myself पर क्लिक करना है। अगर आप बिजनेस के लिये बनाना चाहते हैं तो To manage my business सेलेक्ट करेंगे या फिर खुद के लिए बनाना चाहते हैं तो For myself को सेलेक्ट कर के आगे बढ़ेंगे।
यहां पर आपको अपना नाम एंटर करना पड़ेगा। First name पर आपको अपना नाम डाल देना है और Last name पर अपना सरनेम डाल देना है। अपना नाम और सरनेम एंटर करने के बाद Next के ऊपर क्लिक करेंगे। तो चलिए हम अपना नाम एंटर कर देते हैं।
जैसे ही आप Next पर क्लिक करेंगे तो यहां पर आपको Date of Birth और Gender सेलेक्ट करना पड़ेगा। जो भी आपका Date of Birth यानि जन्म तारीख है Gender - Male, Female जो भी है वो यहां पर एंटर कर लेना है और Next के ऊपर क्लिक करेंगे।
अब यहां पर आपको Gmail Address क्रिएट करना पड़ेगा। यहां पर आपको ऑटोमैटिक कुछ Gmail ID दिखाई देंगे आप उसी में से कोई एक को सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपको इसमें से कोई पसन्द नहीं आये तो आप Create your own Gmail address को सेलेक्ट कर के आप कस्टम Gmail ID बना सकते हैं। आप यहां पर अपना Gmail ID चुन लेने के बाद Next पर क्लिक करेंगे।
अब यहां पर आपको पासवर्ड सेलेक्ट करना पड़ेगा। जो भी आप अपना यूनिक पासवर्ड सेलेक्ट करना चाहते हैं वो पासवर्ड आप यहां पर एंटर करेंगे और पासवर्ड के अन्दर Letter Numder और Symbol का इस्तेमाल करेंगे। और फिर Next ऊपर क्लिक करेंगे।
Next के ऊपर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस आ जायेगा। इस पेज पर आपको कुछ भी काम नहीं करना है। इसको निचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे और यहां पर Yes, I'm in पर क्लिक करेंगे।
अब आपका Gmail address क्रिएट हो गया है। अब आप Gmail ID बना लिए। इसका पासवर्ड आपके पास है। अब आप इस Gmail ID को किसी भी प्लेटफॉर्म में यूज कर सकते हैं l Next पर क्लिक करें।
Next पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस आ जायेगा। जिसमें Gmail ID की प्राइवेसी के बारे में लिखा है कि इसे यूज कैसे करना है। इसे आप पढ़ सकते हैं और I agree पर क्लिक करेंगे। आपका काम पूरा हो गया।
ये तो रहा आपका Gmail ID बनाने का आसान तरीका।
निष्कर्ष
तो दोस्तों अब आपको जानकारी मिल गई होगी कि Gamil Kya Hota Hai - जीमेल क्या होता है। और Gmail ID कैसे बनाते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कॉमेंट पर अपनी राय जरूर दें। और शेयर जरूर करें।
