दोस्तों आप जाने अनजाने में पता नहीं किस समय आप अपने Mail ID से किसी वेबसाइट या किसी एप्लिकेशन पर रजिस्टर कर दिया है, और वो अगर फेक वेबसाइट या एप्लिकेशन हो, तो आपका पूरा का पूरा Google Account हैक हो सकता है। और इन समय बहुत सारे Google Account हैक भी हो रहे हैं। तो उनका हैक होने का यही कारण है कि हमारी जो Mail ID है, उस Mail ID से हम किसी फेक वेबसाइट या ऐप पर हम रजिस्टर कर देते हैं, और जो फेक वेबसाइट या एप्लिकेशन है वो हमारे डाटा को चुरा लेते हैं। इससे हमारे जितने भी यूजर नेम पासवर्ड है उनको पता लग जाता है और हमारा सारा डाटा और Google Account चोरी हो जाता है।
दोस्तों आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मैं आपको वो तरीका बताऊंगा जिससे कि आप अपना Google Account कहां कहां रजिस्टर है ये पता लगा सकते हैं और तुम्हें जिस वेबसाइट फेक लगे, उसे आप रिमूव कर सकते हैं, तो चलिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।
दोस्तों सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Gmail एप्लिकेशन को ओपन करेंगे।
Gmail एप्लिकेशन को ओपन करने के बाद आपको लोगो पर क्लिक करना है।
लोगो पर क्लिक करने के बाद आपको इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा, तो आप Google Account पर क्लिक करेंगे।
Google Account पर क्लिक करने के बाद इस तरह का इंटरफेस आ जायेगा तो थोड़ा लेफ्ट साइड स्क्रॉल करोगे तो Security का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
Security पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको Third-party apps with account access का ऑप्शन मिलेगा और उसके नीचे Manage third-party access पर आपको क्लिक करना है।
Manage third-party access पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करेगें तो आपको वो सारा वेबसाइट और एप्लिकेशन दिख जायेगा जिसमें आप अपना Google Account को रजिस्टर कर रखा है। और जो आपके काम का नहीं है उसे आप रिमूव भी कर सकते हैं। तो दोस्तों हम आपको रिमूव कर के भी बता देते हैं।
जिस वेबसाइट या ऐप को आप रिमूव करना चाहते हैं उस पर क्लिक करेंगे।
ऐप पर क्लिक करने के बाद REMOVE ACCESS पर क्लिक करेंगे।
REMOVE ACCESS पर क्लिक करने के बाद OK पर क्लिक करेंगे।
जैसे ही आप OK पर क्लिक करेंगे तो वो ऐप रिमूव हो जायेगा और उससे आपका Google Account हट जायेगा यानि कि आपका Google Account उसमें रजिस्टर नहीं रहेगा।



