Notification Link Go Here Contact Us Get Link

Computer Ya Laptop Mein Screenshot Photo Kaise Lete Hain - कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट फोटो कैसे लेते हैं ?

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated
कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट फोटो कैसे लेते हैं ?

दोस्तों हम में से सभी लोग अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप सिस्टम में स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, लेकिन कई लोगों को ये नहीं पता कि किस तरह से कम्प्यूटर में स्क्रीनशॉट लिया जाता है। तो दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए हम आपको चार तरीके बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसनी से अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

दोस्तों अक्सर हमेशा हमें कहीं ना कहीं अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ताकि वो जो इंपोर्टेंट चीज है वो हमारे पास हमेशा रहे, लेकिन कई बार कई लोगों को पता नहीं होता कि कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट फोटो कैसे लेते हैं। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका बताते हैं।



-: पहला तरीका :-
तो दोस्तों कम्प्यूटर सिस्टम में स्क्रीनशॉट लेने का पहला तरीका है, Snipping Tool. अगर आप अपने कम्प्यूटर में Windows7, Windows8, या फिर Windows10 ऑपरेटिंग सिस्टम यूज करते हैं तो वहां पर आपको एक इनबिल्ड साफ्टवेयर मिलेगा जिसका नाम है Snipping Tool जिसकी मदद से आप आसनी से अपने कम्प्यूटर में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। तो इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप सिस्टम में एंटर करना होगा, और सर्च बार में जाकर Snipping Tool लिखकर सर्च करना होगा और जैसे ही आप सर्च करेंगे तो Snipping Tool ऑप्शन दिखाई देगा तो उस पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप Snipping Tool पर क्लिक करेंगे तो एक छोटा सा Window में Snipping Tool ओपन हो जायेगा। उसके बाद आपको New पर क्लिक  करना है। उसके बाद आपको उस Tool को मिनिमाइज कर लेना है। इसके बाद आप अपने कम्प्यूटर का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए आपको अपने कम्प्यूटर के माउस का Left बटन दबाकर, जितना आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, उतना एरिया माउस से सेलेक्ट कर के Left बटन को छोड़ देना है। अब आपके कम्प्यूटर का स्क्रीनशॉट हो जायेगा। अब आप इस स्क्रीनशॉट फोटो को जहां पर आप Save कर के रखना चाहते हैं, वहां पर Save कर के रख सकते हैं। तो दोस्तों ये पहला तरीका है जिसकी मदद से आप अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप सिस्टम में आसनी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।



-: दूसरा तरीका :-
आप अपने कम्प्यूटर के कीबोर्ड पर Window+Shift+S को दबाएंगे और आपको अपने कम्प्यूटर के माउस का Left बटन दबाकर, जितना आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, उतना एरिया माउस से सेलेक्ट कर के Left बटन को छोड़ देना है। ये जो ट्रिक्स है पहले वाले का शार्टकट तरीका है। इस तरह से भी आप अपने कम्प्यूटर का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।



-: तीसरा तरीका :-
आप अपने कम्प्यूटर के कीबोर्ड पर Window + Print Screen Sys Rq बटन को एक साथ दबाएंगे तो ऑटोमेटिकली आपके कम्प्यूटर सिस्टम में स्क्रीनशॉट Save हो जायेगा, तो ये स्क्रीनशॉट कहां पर Save है ये जानने के लिए आपको अपने कम्प्यूटर में My Computer को ओपन करना होगा। My Computer को ओपन करने के बाद Left की तरफ आपको एक 🖼️ Picture का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो वहां पर आपको स्क्रीनशॉट का फोटो दिखाई देगा। जैसे ही आप इस फ़ोल्डर को ओपन करेंगे तो वहां पर आपको सारे स्क्रीनशॉट फोटो Save होंगे, तो आप वहां से इन सारे स्क्रीनशॉट फोटो का यूज कर सकते हैं।



-: चौथा तरीका :-
किसी भी कम्प्यूटर सिस्टम में स्क्रीनशॉट लेने का चौथा तरीका है, Print Screen Sys Rq और Paint.
तो दोस्तों आप इन दोनों के इस्तेमाल से भी अपने कम्प्यूटर स्क्रीन का भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। तो इसके लिए आपको कीबोर्ड का Print Screen Sys Rq बटन को प्रेस करना है। जैसे ही आप प्रेस करेंगे तो आपके कम्प्यूटर का स्क्रीन कॉपी हो जायेगा। इसके बाद आपको अपने कम्प्यूटर में 🎨 Paint Software को ओपन करना लेना है। उसके बाद आपको कीबोर्ड में Ctrl+P बटन प्रेस करना है। जैसे ही आप Ctrl+P बटन प्रेस करेंगे तो आपका जो स्क्रीन कॉपी हुआ है वो यहां पर पेस्ट हो जायेगा। उसके बाद इस इमेज को Save कर सकते हैं, और इसे आप एक स्क्रीनशॉट की तरह यूज कर सकते हैं।



निष्कर्ष

तो दोस्तों कम्प्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं। ये तो आप जान ही चुके होंगे, जो आप आसनी से अपने कम्प्यूटर सिस्टम में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, और उस स्क्रीनशॉट फोटो का यूज कर सकते हैं।

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.