Windows10 में MTK Driver इंस्टाल कैसे करें
तो दोस्तों आज आपको बताने वाले हूं कि आप अपने कम्प्यूटर में MTK Driver को इंस्टाल करना चाहते हो लेकिन वो पूरी तरह से इंस्टाल नहीं हो रहा है। तो आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने कम्प्यूटर MTK Driver को कैसे इंस्टाल कर सकते हैं और आप अपने मोबाइल को फ्लैशिंग भी कर सकते हैं। तो दोस्तों फ्लैशिंग करने से पहले हमें ये जानना जरूरी है कि जिस मोबाइल फोन को आप फ्लैशिंग करना चाहते हैं उसमें कौन सा प्रोसेसर या चिपसेट लगा है।मोबाइल फोन में सबसे ज्यादा यूज होने वाला चिपसेट Media Tek , SPD , और Qualcomm ये तीन प्रकार के चिपसेट या प्रोसेसर ज्यादातर मोबाइल में लगे होते हैं। आपका मोबाइल जिस भी कम्पनी का होगा उस कम्पनी का नाम और मॉडल नंबर से आप Google में सर्च कर के आप अपनी मोबाइल का चिपसेट या प्रोसेसर कौन सा है ये पता लगा सकते हैं।
मोबाइल का चिपसेट कैसे पता करें।
आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र ओपन कर लें और अपने मोबाइल का नाम और मॉडल नंबर लिख कर सर्च कर लेना है।
Example :
सर्च करने के बाद सबसे ऊपर वाला ऑप्शन पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको इसमें उस मोबाइल की सारी डिटेल मिल जायेगा।
तो दोस्तों आप लोग इस तरह से किसी भी मोबाइल का चिपसेट , Google में सर्च कर के जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जब आपको मालूम हो जायेगा कि आपके मोबाइल में कौन सा प्रोसेसर या चिपसेट लगा है, तो उसी नाम का कम्प्यूटर के लिए एक Driver Software आता है। उसे आप अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड कर के इंस्टाल करना होता है।
Driver कितने प्रकार के होते हैं।
Driver तो कई प्रकार के होते हैं जैसे कि - Media Tek Driver , SPD Driver , Qualcomm Driver यह Driver बेहतर डेटा ट्रांसफर और स्थाई कनेक्शन के लिए है। यह Driver आपके मोबाइल को आपके कम्प्यूटर से कनेक्ट करने में मदद करती है। यदि कनेक्ट करते समय कोई त्रुटि या विफलता की सूचना मिलती है तो समझ जाना कि आपका Driver आपके कम्प्यूटर में पूरी तरह से इंस्टाल नहीं हुआ है। तो दोस्तों आज हम आपको सबसे पहले Media Tek Driver को अपने कम्प्यूटर में कैसे इंस्टाल करते हैं ये बताएंगे।
Media Tek Driver डाउनलोड करें।
तो दोस्तों इंस्टाल करने से पहले हमें अपने कम्प्यूटर में Media Tek Driver को डाऊनलोड करना पड़ेगा। आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र ओपन कर लेना है और Media Tek Driver लिखकर सर्च कर देना है और डाऊनलोड कर लेना है।
Media Tek Driver इंस्टाल कैसे करें ?
(1) Shift बटन को दबाकर अपने कम्प्यूटर को Restart करें
(2) Troubleshoot पर क्लिक करें
(3) Advance options पर क्लिक करें
(4) Startup settings पर क्लिक करें
(5) Restart पर क्लिक करें
(6) (7) Disable driver signature enforcement आपके कम्प्यूटर में 7 नम्बर पर ऐसा दिखाई देगा तो आपको 7 नम्बर प्रेस कर देना है।
(7) आप 7 नम्बर जैसे ही दबाओगे तो आपका कम्प्यूटर ऑन होने लगेगा, जब आपका कम्प्यूटर पूरी तरह से ऑन हो जायेगा तब आप अपने कम्प्यूटर में डाऊनलोड किए हुए Media Tek Driver को इंस्टाल करना है।
(9) जब आप अपने कम्प्यूटर में Run करोगे तो आपको 4 बार इंस्टाल करना होगा यानि कि बारी बारी से 4 बार क्लिक करना होगा।
निष्कर्ष
तो दोस्तों ये जो ट्रिक्स बताया हूं ये Windows10 के लिए है क्योंकि Media Tek Driver Windows10 कम्प्यूटर में आसानी से इंस्टाल नहीं होते हैं। आप इस ट्रिक्स का इस्तेमाल कर के Media Tek Driver को पूरी तरह से इंस्टाल कर पाओगे। अगर आपको फिर भी कोई समस्या आ रही है कि Windows10 में MTK Driver इंस्टाल कैसे करें। तो हमें Contact Us पर संपर्क कर सकते हैं। अगर ये जानकारी आपको पसंद आई होगी तो शेयर जरूर करें।