इंग्लिश अल्फाबेट और ध्वनि ( स्वर ) की जानकारी ?
ENGLISH ALPHABET
1- अंग्रेजी की लिपि रोमन है और हिंदी की देवनागरी।
2- अंग्रेजी में A से Z तक कुल 26 वर्ण होते हैं ] जबकि हिंदी में अ से लेकर ह तक 46 वर्ण होते हैं।
3- अंग्रेजी वर्णमाला में वर्ण (Letters) दो प्रकार के होते हैं & बड़े जिसे (Capital) कहा जाता है ] जैसे & A, D, G और छोटे जिसे (Small) कहा जाता है ] जैसे & a, d, g आदि।
ALPHABET ( वर्णमाला )
Capital Letters ( बड़े अक्षर )
| A - ए | B - बी | C - सी | D - डी | E - ई | F - एफ | G - जी |
| H - एच | I - आई | J - जे | K - के | L - एल | M - एम | N - एन |
| O - ओ | P - पी | Q - क्यू | R - आर | S - एस | T - टी | U - यू |
| V - वी | W - डब्ल्यू | X - एक्स | Y - वाई | Z - जेड |
ALPHABET ( वर्णमाला )
Small Letters ( छोटे अक्षर )
| a - ए | b - बी | c - सी | d - डी | e - ई | f - एफ | g - जी |
| h - एच | i - आई | j - जे | k - के | l - एल | m - एम | n - एन |
| o - ओ | p - पी | q - क्यू | r - आर | s - एस | t - टी | u - यू |
| v - वी | w - डब्ल्यू | x - एक्स | y - वाई | z - जेड |
चार लाइन वाली कापी में छोटे अक्षर को कैसे लिखें ?
1. बीच की दो पंक्तियों में लिखे जाने वाले वर्ण - a , c , e , i , m , n , o , r , s , u , v , w , x , z , = 14 वर्ण होते हैं
2. ऊपर की तीन पंक्तियों में लिखे जाने वाले अक्षर - b , d , h , k , l , t , = 6 वर्ण होते हैं
3. नीचे की तीन पंक्तियों में लिखे जाने वाले अक्षर - g , j , p , q , y , = 5 वर्ण होते हैं
4. चार पंक्तियों में लिखे जाने वाले अक्षर - f = 1 होते हैं
सही तरीका से अंग्रेजी कैसे लिखें ?
1. अंग्रेजी की लिपि रोमन है और इस भाषा की अपनी एक अलग पहचान है और उसी के अनुसार इसका अपना अलग ही स्टाइल (Style) है। इसकी लिखाई के दूसरी भाषाओं से अलग नियम है। आपको पहले यह जानना आवश्यक है कि कौन-सा वर्ण या अक्षर 2 , 3 या 4 पंक्तियों में लिखा जाता है। सबसे पहले आप चार पंक्तियों वाली कापी का प्रयोग करें। जब आपका हाथ सध जाये तो फिर आप सिंगल लाइन वाली कापी का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके लेखन में बहुत सुधार होगा और आपकी लिखने में वाली समस्याओं का हल मिल जायेगा।
2. अंग्रेजी भाषा एक ऐसी भाषा है जिसमें छोटे और बड़े अक्षर होते हैं , जैसे B, b, H, h आदि। बड़े अक्षरों के प्रयोग के कुछ नियम है जिनका पालन करना अति आवश्यक है।
(a) वाक्य के पहले शब्द का पहला अक्षर बड़ा होता है।
जैसे - He is reading his book.
My father is an old man.
(b) महत्वपूर्ण संज्ञाओं का पहला अक्षर बड़ा होता है।
जैसे - His brother stays in Delhi.
Ram loves his mother.
(c) शब्दों का संक्षेप रूप का पहला अक्षर बड़ा है।
जैसे - Doctor के लिए Dr.
Professor के लिए Prof.
(d) महीनों के नाम का पहला अक्षर बड़ा होगा।
जैसे - March , November ,
(e) दिनों के नाम का पहला अक्षर बड़ा होना चाहिए।
जैसे - Tuesday , Friday ,
(f) ईश्वर के नाम तथा उसके लिए प्रयोग में आने वाले सर्वनाम के पहले अक्षर बड़े होने चाहिए।
जैसे - God He
Lord His
अंग्रेजी भाषा का सही उच्चारण
1. भाषा चाहे हिंदी हो , पंजाबी हो , सिंधी हो , गुजरती हो , या अंग्रेजी हो या कोई और भी भाषा हो परन्तु उस भाषा का सही उच्चारण ही उसकी आत्मा होती है। सही उच्चारण के बिना किसी भाषा को बोलना , उस भाषा के साथ खिलवाड़ करने समान है। अगर हम किसी भी भाषा का उच्चारण सही। ढंग से नहीं करते तो हम न तो वह भाषा सीख सकते हैं और न ही अपनी बात किसी को समझा सकते हैं। इसलिए सही उच्चारण ही किसी भी भाषा की कुंजी है जिसके बिलकुल सही तथा उचित प्रयोग के द्वारा ही हम उस भषा के साहित्य का आनंद ले सकते हैं।
2. अंग्रेजी भाषा के उच्चारण के कुछ विशेष नियम हैं , जिसे अंग्रेजी सीखने वाले के लिए जानना बहुत ही आवश्यक है।
3. वर्णों के मेल से शब्द बनता है और शब्दों के मेल से वाक्य। इस प्रकार वर्ण ही भाषा की आत्मा है। इसके दो रूप होते हैं :- स्वर और व्यंजन
1. Vowels वावल्ज = स्वर
2. Consonants कॉन्सोनेंटस = व्यंजन
Vowels स्वर - इनका निश्चित उच्चारण होता है और ये Consonants व्यंजनों के साथ मिलकर ही भाषा को रूप देते हैं , भाषा को जन्म देते हैं , जैसे सुर और ताल के बिना संगीत नहीं होता वैसे ही Vowels स्वरों और Consonants व्यंजनों के बिना भाषा नहीं होती।
अंग्रेजी में पांच स्वर Vowels हैं :- A , E , I , O , U
Vowels Sounds ( वावल्ज साउंडज ) स्वर ध्वनियाँ , जैसा कि आपने पढ़ा कि अंग्रेजी में स्वर ( Vowels ) केवल पांच है किन्तु इन पांच Vowels ( स्वरों ) की 22 स्वर ध्वनियाँ है। उदाहरण के रूप में हिंदी का ऊ या अंग्रेजी का A अपनी स्वर ध्वनि शब्द रचना के अनुसार बदल लेते हैं। नीचे लिखे उदाहरणों से स्पष्ट हो जायेगा A , E या O इत्यादि अपने स्वर का रूप कैसे बदल लेते हैं।
| ध्वनि Sound |
उदहारण Example |
उच्चारण Pronunciation |
|---|---|---|
| (1) - अ | Above | अबव |
| (2) - आ | Arm | आर्म |
| (3) - इ | English | इंग्लिश |
| (4) - ई | Echo | ईको |
| (5) - उ | Put | पुट |
| (6) - ऊ | Unite | यूनाइट |
| (7) - ए | Ape | एप |
| (8) - ऐ | An | एन |
| (9) - ओ | Old | ओल्ड |
| (10) - औ | Organise | औरगनाइज |
| (11) - अ | Son | सन |
| (12) - आ | Dog | डॉग |
| (13) - आ | Ball | बाल |
| (14) - अ | World | वर्ल्ड |
| (15) - ओ | Go | गो |
| (16) -आई | My | माई |
| (17) - आउ | How | हाउ |
| (18) - आए | Boy | बॉय |
| (19) - इअ | Hear | हिअर |
| (20) - एअ | There | देअर |
| (21) - उअ | Poor | पूअर |
| (22) - आअ | Four | फोर |
अभी आपने पढ़ा कि स्वर भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न धवनियों को प्रकट करते हैं। अगर आप आगे लिखे उदाहरणों का अध्ययन करें तो आपको इन स्वरों के रूप और ध्वनियाँ समझना और भी सुगम होगा।
अंग्रेजी स्वरों के उच्चारण
1. A की अ , आ , ए और ऐ ध्वनियाँ होती है
A अ की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| About | अबाउट | विषय में |
| Above | अबव | ऊपर |
| Ago | अगो | पहले |
| Alone | अलोन | अकेला |
A आ की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| All | आल | सब |
| Call | काल | बुलाना |
| War | वॉर | युद्ध |
| After | आफ्टर | बाद में |
| Ball | बाल | गेंद |
| Dance | डांस | नाच |
A ए की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| Ape | एप | बन्दर |
| Brain | ब्रेन | दिमाग |
| Cake | केक | केक |
| Way | वे | मार्ग |
| Ache | एक | दर्द |
| Pay | पे | वेतन |
A ऐ की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| Ass | ऐस | गधा |
| Rat | रैट | चूहा |
| Man | मैन | आदमी |
| Mad | मैड | पागल |
| Stant | स्टैंड | खड़े होना |
| Ban | बैन | प्रतिबंध |
2. E की इ , ई , ए ध्वनियां होती है
E इ की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| Bill | बिल | बीजक |
| Kill | किल | मारना |
| Ill | इल | बीमार |
| English | इंग्लिश | अंग्रेजी |
| Begin | बिगिन | आरंभ करना |
| Elastic | इलास्टिक | लचकदार |
E ई की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| Be | बी | होना |
| He | ही | वह |
| We | वी | हम |
| Eve | ईव | स्त्री |
| Legal | लीगल | कानूनी |
| Regal | रीगल | शाही |
E ए की ध्वनि में
| अंग्रेजी | उच्चारण | मायने |
|---|---|---|
| There | देअर | यहां |
| Where | वेयर | कहां |
| Essence | एसैंस | इत्र |
| Men | मेन | मनुष्य |
| Estate | एस्टेट | सम्पत्ति |
| Leg | लेग | टांग |
निष्कर्ष
तो दोस्तों ये जो मेरा वेबसाइट है ये टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी के लिए है। फिर भी मैं Education से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट कर दिया हूँ, और टेक्नोलॉजी के साथ साथ बच्चों को भी शिक्षा मिल जाये तो इसमें कोई आपत्ति तो है नहीं। इससे आप अंग्रेजी भी सीख सकते हैं। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।
%20copy.jpg)